logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कन्हान थाना क्षेत्र में युवक की बेरहमी से हत्या, घटना के बाद इलाके में सनसनी


नागपुर: जिले की पारशिवनी तहसील के कन्हान थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गहुहिवरा रोड पर पानतावने कॉलेज के पास स्थित भिवगडे ले-आउट निवासी एक व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी।

यह घटना रात करीब 11 से 12 बजे के आस - पास की है। इस घटना के बाद पूरी इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान महेंद्र बर्वे के रूप में हुई है। इस घटना का खुलासा हत्या का खुलासा तब हुआ जब सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव देखा और तुरंत कन्हान पुलिस को इसकी सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही कन्हान थाना प्रभारी राजेंद्र पाटिल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। हालांकि हत्या की वजह अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।