logo_banner
Breaking
  • ⁕ सीटों को लेकर महाविकास अघाड़ी में दोफाड़, एनसीपी शरद पवार पार्टी के अड़ियल रवैये से गठबंधन टूटा - वडेट्टीवार ⁕
  • ⁕ चांदी की कीमतों के उछाल का क्रम टूटा, भाव में आई 5400 रुपये की गिरावट ⁕
  • ⁕ Chandrapur: शिवसेना (उबाठा) वंचित के साथ, 50-50 फॉर्मूले पर सहमति बनने की जोरदार चर्चा ⁕
  • ⁕ Nagpur: सोनेगाँव के एक होटल में मां-बेटे ने की आत्महत्या की कोशिश, बेटे की मौत; मां की हालत गंभीर ⁕
  • ⁕ गठबंधन धर्म को छोड़ हुआ 'अधर्म' तो होगी अलग राह, शिंदे सेना के पूर्व विधायक अभिजीत अडसुल की युवा स्वाभिमान पक्ष को चेतावनी ⁕
  • ⁕ Amravati: अत्याधिक ठंड का अरहर की फसल पर बुरा असर; अचलपुर तहसील में उत्पादन में बड़ी गिरावट ⁕
  • ⁕ Akola: अकोला महानगर पालिका चुनाव; भाजपा का 'नवसंकल्पनामा' ⁕
  • ⁕ चांदी के भाव में उछाल का दौर जारी; नागपुर सराफा बाजार में 2,53,500 प्रति किलो पर पहुंची चांदी ⁕
  • ⁕ Bhandara: लाखोरी गांव के पास घूम रहे तीन भालू, इलाके में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नकली एमडी बिक्री विवाद में युवक पर जान लेवा हमला, चाकू मार कर किया गंभीर रूप से घायल ⁕
Nagpur

NMC Election 2026: भाजपा ने मनपा चुनाव के लिए खोले अपने पत्ते, दिग्गजों के काटें टिकट; युवाओं को दिया मौका


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। भाजपा ने नामों के ऐलान के पहले ही उम्मदीवारों को एबी फॉर्म बांटना शुरू कर दिया। भाजपा ने इस बार बड़ा प्रयोग करते हुए कई कद्दावर नेताओं के टिकट काट दिए हैं। वहीं बड़ी संख्या में युवाओं को मौका दिया है। भाजपा ने जिन नेताओं के टिकट काटे हैं उनमे संजय बंगाले, अविनाश ठाकरे, प्रवीण भिसीकार, ज्योति डेकाटे, दीपराज पार्डीकर, अर्चना हेड़नकर जैसे नाम शामिल है। वहीं शिवानी दाणी, योगेश पाचपोर, श्रेयस कुंभारे, दुर्गेश्वरी कोसेकर जैसे युवाओं को मौका दिया है। इसी के साथ भाजपा ने कांग्रेस से आई दर्शिनी धावड़, नेहा निकोसे और मनोज संगोड़े जैसे नेताओं को भी चुनावी मैदान में उतारा है। 

देखें भाजपा ने किसे और कहाँ से दिया टिकट:


प्रभाग 1:

  • महेंद्र रमेश धनविजय 
  • सुषमा संजय चौधरी 
  • प्रमिला प्रीतम माथरानी 
  • विरेंद्र कुकरेजा 

प्रभाग 2:

  • नेहा राकेश निकोसे 
  • पंकज यादव 
  • अनिकेत येरखेडे 
  • सरिता मिलिंद माने 

प्रभाग 3: 


प्रभाग 07:

  • मीना तरारे 
  • राखी मानवतकर 
  • ओमप्रकाश इंगळे 
  • नवनीत तुली 

प्रभाग 8:

  • तृप्ती राहुल खंगार 
  • कामील अन्सारी 
  • श्रेयश कुंभारे 

प्रभाग 11:

  • संदीप जाधव
  • संगीता गिरहे
  • ममता ठाकुर
  • भूषण शिंगणे

प्रभाग 12:

  • दर्शनी धावड
  • मायाताई इवनाते 
  • साधना बर्डे
  • विक्रम ग्वालबंसी

प्रभाग 13:

  • योगेश पाचपोर 
  •  
  • किसन गावंडे 
  • ऋतिका मसराम 

प्रभाग 14:

  • प्रगती पाटील प्रभाग 
  • माधुरी टेकाम 
  • योगिता तेलंग 
  • विनोद कन्हेरे 

प्रभाग 16:

  • लक्ष्मी यादव 
  • वर्धा चौधरी 

प्रभाग 17:

  • प्रमोद चिखले
  • मनोज साबले

प्रभाग 19:

  • संजय कुमार बालपांडे 

प्रभाग 20:

  • हेमंत बर्डे,
  • रेखा निमजे,
  • स्वीटी भिसिकर 

प्रभाग 21:

  • निशा भोयर

प्रभाग 23:

  • बाल्या बोरकर 

प्रभाग 24:

  • दुर्गेश्वरी कोसेकर,
  • अरुण हारोडे,
  • प्रदीप पोहाने,
  • सरिता कावरे 

प्रभाग 26:

  • धर्मपाल मेश्राम,
  • सीमा डोमने,
  • शारदा बरई,
  • बंटी कुकड़े 

प्रभाग 28:

  • नंदा येवले,
  • नीता ठाकरे,
  • पिंटू झलके,
  • किरण दातिर 

प्रभाग 29:

  • लीलाताई हाथीवेड,
  • योगेश मडावी,
  • अजय बोडारे 

प्रभाग 32:

  • रितेश पांडे पाटील 
  • रूपाली ठाकूर 
  • रामभाऊ कुंभलकर  
  • गुणप्रिया शेंडे

प्रभाग 34:

  • मंगला स्वखारे 


प्रभाग 35:

  • संदीप गवई,
  • विशाखा मोहोड,
  • रमेश भंडारी,
  • पूजा भुगावकर 

प्रभाग 36:

  • अमोल शमकुले
  • ईश्वर ढेंगले 
  • शिवानी दाणी
  • माया हाड़े 

प्रभाग 37:

  • संजय उगले 
  • निधि तेलगोटे 
  • दिलीप दिवे
  • अश्विनी जिचकर 

प्रभाग 38:

  • माहेश्वरी मिताराम पटले 
  • आनंद नितनवारे 
  • प्रतिभा विनोद राउत

विरोध के स्वर भी हुए तेज 

नागपुर महानगरपालिका चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा के भीतर तीव्र विरोध के स्वर उठने लगे हैं। टिकट कटने से नाराज़ नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष देखने को मिल रहा है। सूत्रों के अनुसार, कई नाराज़ नेताओं ने कांग्रेस से संपर्क साधना भी शुरू कर दिया है। प्रभाग क्रमांक 17, 36 और 38 में टिकट नहीं मिलने पर पार्टी के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया गया है। प्रभाग 17 से पूर्व नगरसेवक विजय चुटुले की पत्नी को टिकट दिए जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा किया और पार्टी नेतृत्व को साफ चेतावनी दी कि यदि वर्षों से संघर्षरत कार्यकर्ताओं को मौका नहीं दिया गया तो वे चुनाव में पार्टी के लिए काम नहीं करेंगे। हालात इतने बिगड़ गए कि स्थिति संभालने के लिए विधायक संदीप जोशी को मौके पर पहुंचना पड़ा। उन्होंने नाराज़ कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी नाराज़गी पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद कार्यकर्ता कुछ हद तक शांत हुए। वहीं प्रभाग 38 में भी बाहरी नेताओं को तरजीह दिए जाने के आरोपों को लेकर विरोध जारी है, जिससे भाजपा के भीतर गहराते असंतोष की तस्वीर सामने आ रही है।

भजपा की परिवारवाद को न 

भाजपा ने इस बार नागपुर महानगरपालिका चुनाव के टिकट बंटवारे में परिवारवाद को लगभग पूरी तरह समाप्त कर दिया है। पार्टी ने स्पष्ट रूप से फैसला किया कि विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के परिवारजनों को टिकट नहीं दिया जाएगा। केवल श्रेयस कुंभारे को छोड़कर किसी बड़े नेता या विधायक के परिवार से किसी को भी चुनावी मैदान में नहीं उतारा गया है। इस कदम से पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और योग्यता को प्राथमिकता दी जा रही है, न कि राजनीतिक परिवारों या रिश्तों को।

युवाओं को खासी तरजीह 

भाजपा ने अपने टिकट बटवारे में युवाओं को खासी तरजीह दी है। भाजपा ने 151 सीटों में से कई प्रमुख सीटों पर युवाओं को मौका दिया है। युवा मोर्चा प्रदेश महासचिव शिवानी दाणी को भाजपा ने प्रभाग 36 चुनावी मैदान में उतारा है। इसी के साथ प्रभाग 13 से योगेश पाचपोर, प्रभाग 37 से निधि तेलगोटे को टिकट दिया है। इसी के साथ भाजपा ने प्रभाग 24 से 24 वर्षीय दुर्गेश्वरी कोसेकर को अपना प्रत्याशी बनाया है। 

इन नेताओं की काटी टिकट 

भाजपा ने इस बार कई नगरसेवकों टिकट काट दिए, वहीं कईयों ने चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दिया। भाजपा ने जीन नेताओं का टिकट देना है, उनमें अविनाश ठाकरे, अर्चना हेड़नकर, प्रमोद तभाने, प्रकाश भोयर, संजय बंगाले, प्रवीण भिसीकार, ज्योति डेकाटे, दीपराज पार्डीकर, लहुकुमार बेहते के नाम शामिल है। इसी के साथ भाजपा शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, नंदा जिचकर जैसे नेताओं ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।