logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: जंगल में ‘धनवर्षा’ के मकसद से गए तीन लोगों में से एक की घाटी में गिरने से मौत, जादू-टोना करने का मामला, पुलिस कर रही जांच


अकोला: पातुर तहसील के सावरखेड़ इलाके में सुबह करीब 4 बजे ‘धनवर्षा’ के मकसद से जंगल गए तीन लोगों में से एक की घाटी में गिरने से मौत हो गई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि घटना जादू-टोने के मामले से जुड़ी है. 

जानकारी है कि सावरखेड़ में पैसों की बारिश के मामले में कुछ नागरिक, डॉक्टर, महिलाएं और स्थानीय महाराज जैसे करीब 12 लोग शामिल थे. ये सभी धनवर्षा की इच्छा से सावरखेड के जंगल में आये थे। इनमें से एक की घाटी में गिरने से मौत हो गई है. पुलिस इस मामले में कुछ और लोगों की तलाश कर रही है. उनमें से कुछ की पहचान कर ली गई है. 

सावरखेड़ गांव सुदूर जंगली इलाके में स्थित है। आधी रात को कुछ लोग चार पहिया वाहन से जंगल की ओर गए थे। ग्रामीणों को ये हरकतें संदिग्ध लगीं तो वे मौके पर पहुंचे। ये लोग 'पैसों की बारिश' कराने के लिए कुछ जादू-टोना करने की कोशिश कर रहे थे। जंगल में हलचल देखकर ग्रामीणों को शक हुआ और वे मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों को आता देखा संदिग्ध कार छोड़कर भाग गए। भागते समय एक व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया और वह खड्डे में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम वाशिम निवासी रहमत खान हामिद खान है। पुलिस उपनिरीक्षक बंडू मेश्राम, नीलेश जाधव, इस्माइल के नेतृत्व में टीम ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. 

देखें वीडियो: