logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: मूर्तिजापुर शहर के तोलाराम चौक में एक व्यक्ति की हत्या


अकोला: मूर्तिजापुर के दरियापुर रोड पर तोलाराम चौक पर पुरानी दुश्मनी के कारण एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. यह घटना शुक्रवार की शाम 7 बजे के बीच हुई.

जानकारी है कि आपराधिक प्रवृत्ति का सुरेश देशमुख काफी दिनों से जेल में था, कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी पर आया था. तब से उस पर निगरानी रखी जा रही थी और फिर शुक्रवार को योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि हत्या किसी अज्ञात शख्स ने की है और पता चला है कि सुरेश देशमुख (52) का कई लोगों से झगड़ा था.

शुक्रवार को बाजार का दिन होने के कारण शहर में हर तरफ चहल-पहल थी. इसी का फायदा उठाते हुए कुछ अज्ञात लोगों ने सुरेश देशमुख पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

इस संबंध में शहर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मुर्तिजापुर शहर पुलिस आगे की जांच कर रही है.