logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

एकतरफा प्यार बना दरिंदगी का कारण: मंदिर में पूजा कर रही युवती पर जानलेवा हमला, चार उंगलियां काटीं


नागपुर: एकतरफा प्रेम में पागल एक युवक ने गुरुवार को एक 20 वर्षीय युवती पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे गुमथी गांव में सनसनी फैल गई। यह हैरान कर देने वाली घटना गांव के हनुमान मंदिर परिसर में घटी, जहां युवती पूजा करने गई थी। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसके बाएं हाथ की चार उंगलियां पूरी तरह कट गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान रोशन दीपक सोनेकर (32), निवासी गुमथी के रूप में हुई है, जो शादीशुदा है लेकिन पिछले कुछ वर्षों से गांव की एक युवती का पीछा कर रहा था। रोशन अक्सर नशे में धुत रहता और युवती को बार-बार परेशान करता था। कुछ समय पहले उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया था।

बताया जा रहा है कि युवती ने रोशन को कई बार स्पष्ट रूप से मना किया था, लेकिन वह बाज नहीं आया। 25 अप्रैल 2025 को उसने कोराडी नाके पर युवती से सरेआम बदतमीज़ी की थी और बाद में उसके घर में घुसकर मारपीट की थी। इस घटना की शिकायत कोराडी पुलिस स्टेशन में दर्ज भी कराई गई थी, लेकिन कड़ी कार्रवाई न होने से आरोपी के हौसले और बढ़ गए।

लगातार मानसिक प्रताड़ना के कारण पीड़िता को बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई भी छोड़नी पड़ी थी। गुरुवार सुबह जब वह पूजा के लिए हनुमान मंदिर गई थी, तभी रोशन ने पीछे से आकर उस पर सब्जी काटने वाले चाकू से गले पर वार कर दिया। युवती ने साहस दिखाते हुए दूसरा वार रोकने की कोशिश की, लेकिन इसी कोशिश में उसके बाएं हाथ की चार उंगलियां कट गईं।

घटना के बाद वह खून से लथपथ हालत में घर भागी और मां को पूरी घटना बताई। तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे नागपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। फिलहाल युवती का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में रोशन सोनेकर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, और उसकी तलाश जारी है।