logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नशे के सौदागरों पर पुलिस का डबल अटैक! 34 ग्राम MD बरामद, 6.19 लाख का माल जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार, दो वांटेड


नागपुर: नागपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक ही रात में दो बड़ी कार्रवाई कर ड्रग्स नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। कोतवाली और कोराडी थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई में पुलिस ने करीब 34 ग्राम MD जैसी पाउडर बरामद की है। दोनों मामलों में 6 लाख 19 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपी वांटेड बताए जा रहे हैं। अब पुलिस MD के सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

नागपुर शहर में नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अमली पदार्थ विरोधी पथक और क्राइम ब्रांच यूनिट-5 ने बीती रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए MD ड्रग्स के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की।

पहली कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र के महाल स्थित दसरा रोड पर मॅस्कॉट होंडा सर्विस सेंटर के सामने की गई। पुलिस ने जहां  शहजान शेख को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 20 ग्राम MD पाउडर बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 40 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन व अन्य सामग्री तथा लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये कीमत की दोपहिया भी जब्त की। इस कार्रवाई में कुल 3 लाख 60 हजार रुपये का माल पुलिस के हाथ लगा। इस मामले में शेख अर्शद उर्फ राजा नामक आरोपी की भी तलाश पुलिस कर रही है।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसका नाम पूर्व के गंभीर आपराधिक मामलों में भी सामने आ चुका है।

वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई कोराडी थाना क्षेत्र के आर्य नगर स्थित जगदंबा रेसिडेंसी में की गई। क्राइम ब्रांच यूनिट-5 ने कार्रवाई करते हुए फरहान आयुब शेख, को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 14 ग्राम MD पाउडर मिला जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 41 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने वजन कांटा,  नकद, एक दोपहिया, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री जब्त की। इस कार्रवाई में कुल 2 लाख 59 हजार रुपये का माल जब्त किया गया।

इस मामले में शाहिद अंसारी को वांटेड आरोपी बताया गया है। पुलिस अब दोनों मामलों में बरामद MD के स्रोत, सप्लायर और इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। दोनों मामलों में NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। अब पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि नागपुर में MD की सप्लाई का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं।