logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: रात के अंधेरे में हुक्का बार पर पुलिस का धावा! बिना लाइसेंस अवैध रूप से चल रहे पार्लर में मची भगदड़


नागपुर: नागपुर में अवैध हुक्का पार्लरों के खिलाफ सदर पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हुक्का बार पर छापा मारा। बूटी कंपाउंड माउंट रोड स्थित डाउन टाउन हुक्का पार्लर में बिना लाइसेंस प्रतिबंधित तंबाकूयुक्त हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने मौके से मालिक, वेटर और सात ग्राहकों सहित कुल नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

गुप्त सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस की टीम ने देर रात बूटी कंपाउंड स्थित डाउन टाउन हुक्का पार्लर पर अचानक छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही पार्लर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि हुक्का पार्लर बिना किसी वैध अनुमति के संचालित किया जा रहा था और ग्राहकों को प्रतिबंधित तंबाकूयुक्त हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने पार्लर संचालक गौरव बोकड़े, वेटर परेश मदन सोरते और सात ग्राहकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हुक्का पॉट, विभिन्न फ्लेवर वाले तंबाकू पदार्थ, डिजिटल उपकरण और अन्य सामग्री सहित करीब 1 लाख 58 हजार रुपये का सामान जब्त किया। पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।