logo_banner
Breaking
  • ⁕ 1 अगस्त से एसटी में रियायत के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य, राज्यभर में 51 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: अवैध हुक्का पार्लर पर पुलिस का छापा, चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला किया दर्ज


नागपुर: अवैध हुक्का पार्लरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच 2 की टीम ने अंबाझरी थाना क्षेत्र में एक अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मारते हुए आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 

जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच यूनिट 2 की टीम को  पेट्रोलिंग के दौरान  पक्की जानकारी मिली थी कि धरमपेठ स्थित एल.एस.डी. कैफे में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों का अवैध रूप से सेवन कराया जा रहा है। इसी सूचना पर पुलिस  की टीम ने तुरंत वहां छापा मारा, जहां 24 वर्षीय अरसलान मिर्जा फईम बेग हुक्का और तंबाकू उत्पाद ग्राहकों को उपलब्ध कराता हुआ पाया गया।

पुलिस ने मौके से  हुक्का और अन्य सामान जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ अंबाझरी  थाने में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम  के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को अंबाझरी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पूछताछ में पता चला कि इस कैफे में अरसलान मिर्जा फईम बेग सहित उसके तीन अन्य साथी कौस्तुभ गांजेवार, रोहित श्रीवास्तव और प्रीतेश आमले चल रहे थे जिन्हें भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है।