logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

Amravati: पुलिस ने शंकर नगर रोड पर एरिया 91 रेस्ट्रो बार पर मारा छापा, 40 युवतियों को चेतावनी देकर किया रिहा


अमरावती: क्राइम ब्रांच की यूनिट 2 ने शंकर नगर रोड स्थित एरिया 91 रेस्टो बार पर छापा मारकर वहां से 70 से 80 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया। इसमें कई नाबालिग लड़के-लड़कियां भी शामिल हैं। यह कार्रवाई रविवार देर रात को की गई।

आयोजकों ने शंकर नगर रोड स्थित एरिया 91 रेस्टो बार में आयोजित एक वेडिंग पार्टी में युवक-युवतियों के साथ-साथ नाबालिग लड़के-लड़कियों को भी आमंत्रित किया था। नीचे की ओर मीट इन मेल्ट नामक एक दुकान है, तथा दूसरी ओर एरिया 91 रेस्ट्रो बार का बोर्ड लगा है। इसके बाद लड़के और लड़कियों को दूसरी मंजिल पर एक खुले हॉल में बुलाया गया। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि यहां शराब के साथ-साथ नशीले पदार्थ भी सप्लाई किए जा रहे हैं।

इस सूचना के आधार पर, अपराध शाखा की यूनिट 2 के पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार रात करीब 11 बजे एरिया 91 - रेस्ट्रो बार पर छापा मारा। उस समय बार में 70 से 80 युवक-युवतियां तथा कुछ नाबालिग लड़के-लड़कियां मौजूद थे। उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें दो पुलिस वैन में मेडिकल जांच के लिए जिला सामान्य अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और क्यूआरटी टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस उपायुक्त श्याम घुले और सहायक पुलिस आयुक्त जयदत्त भवर ने घटनास्थल का दौरा किया।