logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर के कुख्यात अपराधी राजा गौस और पुणे के डॉन गजा मारणे की इंस्टाग्राम रील पर पुलिस ने दर्ज किया मामला


नागपुर: नागपुर के कुख्यात अपराधी राजा गौस ने पुणे के अपराधी गजा मारणे के साथ इंस्टाग्राम पर एक विवादित रिल्स शेयर की, जिससे हड़कंप मच गया। इस रील में “मैं हूँ नागपूर का किंग” जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पुलिस को खुला चुनौती दी गई थी। इसके बाद सायबर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रील में दिखाए गए तीन लोगों में प्रमुख आरोपी राजा गौस है, जो नागपूर का कुख्यात अपराधी है। राजा गौस ने गजा मारणे के साथ वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वे पुलिस को चुनौती देते हुए दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो के माध्यम से वह अपने आप को नागपूर का 'किंग' बता रहा था और पुलिस को खुली चुनौती दे रहा था। इसके अलावा, दो और अन्य अपराधी भी इस वीडियो में शामिल थे, जिन्होंने अपनी रिल्स भी अपलोड की थीं।

पुलिस के अनुसार, गजा मारणे नागपुर से पुणे जा रहा था और रास्ते में उसने राजा गौस के साथ मिलकर नागपुर में कुछ समय बिताया था। पुलिस को यह जानकारी भी मिली कि गजा मारणे ने राजा गौस के साथ मिलकर भोजन किया था, जिसके बाद राजा गौस ने इंस्टाग्राम पर यह रिल्स पोस्ट की।

इस पोस्ट को लेकर सायबर पुलिस ने जांच शुरू की और दहशत फैलाने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। राजा गौस को पुलिस ने रात के समय गिरफ्तार किया और उसका मोबाइल जब्त किया गया। अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या गजा मारणे को भी इस मामले में पुलिस तलब करेगी।

सायबर पुलिस विभाग ने इंस्टाग्राम से उन रिल्स को डिलीट किए जाने की सूचना प्राप्त की और अब मामले की पूरी जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए और वीडियो डिलीट करने की प्रक्रिया के बावजूद, आगे की जांच के लिए इंस्टाग्राम से डिलीट किए गए वीडियो की जानकारी मांगी गई है। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल अपराधियों के लिए नई चुनौतियाँ पैदा कर रहा है और पुलिस अब इस पर कड़ी नजर रख रही है।