logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

शेगांव में राष्ट्रीय महाआरोग्य मेले के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित, केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने राष्ट्रपति से भेंट कर सौंपा निमंत्रण


बुलढाणा: भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का वैभव प्रदर्शित करने वाला राष्ट्रीय महाआरोग्य मेला नवंबर में शेगांव में आयोजित होने जा रहा है। इस भव्य मेले में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने राष्ट्रपति से भेंट कर उन्हें निमंत्रण सौंपा।

शेगांव में नवंबर माह में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महाआरोग्य मेले के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने राष्ट्रपति से भेंट कर उन्हें निमंत्रण सौंपा।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित इस मेले में आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध, सोवा रिग्पा और होम्योपैथी जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का प्रदर्शनी और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह मंच शोध, नवाचार और उद्यमशीलता को भी बढ़ावा देगा। इस मेले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति को लेकर लोगों में उत्सुकता है।