logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Nagpur

प्रेम विवाह के बाद ‘धर्म परिवर्तन’ का दबाव? नागपुर में आर्किटेक्ट युवती की शिकायत, पति समेत 5 पर केस


नागपुर: शहर के नंदनवन इलाके में एक आर्किटेक्ट युवती की शिकायत के बाद धर्मांतरण के दबाव से जुड़ा मामला सामने आया है। युवती ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, गाली-गलौज और मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर नंदनवन पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, युवती ने 16 जनवरी को अपने 26 वर्षीय इंजीनियर मित्र के साथ विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी की थी। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद जनवरी से सितंबर के बीच उस पर इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए दबाव बनाया गया। आरोप है कि धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

परेशान युवती ने अपने परिवार को मामले की जानकारी दी। इसके बाद नंदनवन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति हमजा रजा तहसीन रजा, सास शाहिना रजा तहसीन रजा, ननद नबा रजा सोफिया शेख, मुन्ना शेख और इमरान शेख के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही उनकी पुष्टि हो सकेगी।