logo_banner
Breaking
  • ⁕ लेटर', व्हिप और अपात्रता की धमकी; धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष से चंद्रपुर कांग्रेस में सियासी तूफान ⁕
  • ⁕ गडकरी ने भारत सरकार 12 साल के प्रवास के बारे में दी जानकारी, कहा- जो विकास 2014 से पहले देश में नहीं हुआ, वो 12 साल में हुआ है ⁕
  • ⁕ Buldhana: “दो दिन में खाद का बफर स्टॉक खोलो, नहीं तो अधिकारियों को भी देंगे फटका!”; DAP खाद की कमी पर रविकांत तुपकर आक्रामक ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम की पत्नी की कार का एक्सीडेंट; पत्नी के सिर और ड्राइवर के पीठ में लगी चोट ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

संजय राउत की बढ़ी मुश्किलें, बीफ खाने वाले बयान के खिलाफ रेस्टोरेंट मालिक ने मामला दर्ज कराया मामला


नागपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवानकुले के बेटे संकेत बवानकुले की कार से हुई दुर्घटना को लेकर सियासत गरमाई हुई है। विपक्षी शिवसेना उबठा लगातार इस मामले को हवा देने का प्रयास कर रही है। इसी बीच पार्टी नेता संजय राउत ने बवानकुले के बेटे पर प्रतिबंधित मांस खाने का आरोप लगा दिया है। हालांकि, इस दावे पर उनकी मुश्किलें बढ़ गई है। होटल मालिक ने राउत के खिलाफ सीताबर्डी पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए दावे की जांच करने की मांग की है।

ज्ञात हो कि, बुधवार को ऊबाठा नेता संजय राउत और सुषमा अंधारे ने संकेत बवानकुले पर बड़ा आरोप लगाया था। जिसमें उन्होंने दावा किया था कि, बवानकुले के बेटे ने जीस बार में शराब पी वहां उसने प्रतिबंधित मांस भी खाया था। उसको लेकर अंधारे ने एक बिल भी पेश किया था।

हमारे यहां नहीं बिकता प्रतिबंधित मांस

शिवसेना नेताओं के इस आरोप पर रेस्टोरेंट मालिक ने संजय राउत और शुषमा अंधारे के खिलाफ मामला।दर्ज कराया है। संस्थान के मालिक समीर शर्मा बुधवार शाम को सीताबर्डी थाने पहुंचे और दोनो नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने सहित दावे की जांच करने के लिए निवेदन सौंपा। 

शर्मा ने कहा कि, कुछ लोग मेरे होटल में प्रतिबंधित मांस मिलता है इसकी अफवाह उड़ा रहे हैं। बल्कि मेरे यहां यह सब नहीं मिलता है। अफवाह से मेरे व्यवसाय पर असर पड़ रहा है। मुझे राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। उस दिन जो लोग आए थे उन्होंने मेरे यहां से कुछ नहीं खाया। केवल स्नैक्स और पानी की बोतल ली थी।" शर्मा ने पुलिस से अफवाह फैलाने वालो के खिलाफ जांच करने की मांग भी की।