logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने ससुराल पक्ष के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के कलमना थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों ने क्रिकेट बैट, लकड़ी के डंडे और टिकास से युवक पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह घटना कलमना थाना क्षेत्र के पांडुरंग नगर की है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अखिलेश गुड्डू धुर्वे के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अखिलेश की शादी तुलसीबाई गायगोवाल की बेटी आचल से हुई थी। तुलसीबाई की संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था।

रविवार रात करीब साढ़े दस बजे अखिलेश अपनी पत्नी के साथ सास के घर पहुंचा था। इसी दौरान संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने के बाद दीनानाथ निर्मलकर ने क्रिकेट बैट से अखिलेश पर हमला किया। इसके बाद संतोष गायगोवाल और लक्ष्मी पटेल ने भी लकड़ी के डंडों और टिकास से उस पर हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल अखिलेश को उसकी पत्नी पहले मेयो अस्पताल और फिर मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कलमना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दीनानाथ निर्मलकर और संतोष गायगोवाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि लक्ष्मी पटेल की गिरफ्तारी बाकी है बताया जा रहा है कि इस हमले में लक्ष्मी भी घायल हुई है जिस का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।