logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपविभागीय पुलिस अधिकारी एवं कन्हान पुलिस की रेत तस्करों पर संयुक्त कार्रवाई, करीब डेढ़ करोड़ रुपये का माल जब्त


नागपुर: पारशिवनी तहसील के कन्हान थाना अंतर्गत उपविभागीय पुलिस अधिकारी एवं कन्हान पुलिस ने रेती तस्करों पर संयुक्त कार्रवाई चार मामले दर्ज किए हैं. पुलिस ने इस कार्रवाई में एक करोड़ 25 हजार रुपए का माल जब्त किया है.

कन्हान पुलिस के द्वारा की गई कुल 4 कार्रवाई में अक्षय नागेश्वर, सय्यद फईम सय्यद साबीर, नितिन नेवारे, मोरेश्वर भिवगडे,आकाश कनोजे, इंद्रजीत वहील्ले, सुरेन्द्र ठाकरे, गंगाधर राऊत के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस कार्रवाई में कुल 25 ब्रास रेती एवं ट्रक सहित कुल 1 करोड़ 25 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है. 

ज्ञात हो कि कन्हान पुलिस के द्वारा 15 दिनों के भीतर रेती तस्करों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1 करोड़ 92 लाख 25 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है. कन्हान पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.