logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: तहसील पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह, 41 चोरी की बाइक बरामद


नागपुर: शहर की तहसील पुलिस ने 2 शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशान देही पर चोरी के करीब 41 दुपहिया वाहन अभी तक पुलिस के हाथ लगे हैं। शहर से गाड़ियां चुरा कर आरोपी मध्य प्रदेश में ले जाकर ठिकाने लगा रहे थे। 

इस गिरोह का मास्टरमाइंड कुख्यात वाहन चोर प्रल्हाद उर्फ करण चोखेलाल चंद्रवंशी  था जो की सिवनी मध्य प्रदेश का रहने वाला है। प्रहलाद कुख्यात अपराधी है और मध्य प्रदेश में भी उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। शहर में वाहन चोरी के कई मामलों में पुलिस को आरोपी के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुए थे इसके बाद ही पुलिस ने 10 दिन पहले उसे डागा अस्पताल के पास से एक चोरी की दुपहिया गाड़ी पर जाते हुए गिरफ्तार किया था। तब उसकी निशान देही पर 10 चोरी की दुपहिया वाहन मिले थे। 

पूछताछ में प्रह्लाद ने पुलिस को बताया कि वह शहर से दुपहिया गाड़ियां चोरी उन्हें अपने गांव सिवनी (मप्र) में अपने साथी ब्रजकिशोर चंद्रवंशी के पास ले जाकर छोड़ देता था और आगे ब्रजकिशोर ही उन्हें ठिकाने लगाता था। पुलिस ने इन दोनों की निशान देही पर अभी तक 41 चोरी की दुपहिया गाड़ियां बरामद की है जिनमें से 32 दो पहिया गाड़ियां आरोपियों ने नागपुर शहर से  ही चोरी की थी।