logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मेडिकल जांच के बाद पुलिस की गिरफ्त से फरार हुआ आरोपी, हिंगणा ग्रामीण अस्पताल परिसर में घटी घटना


नागपुर: हिंगणा थाना क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही से एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 30 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार आरोपी 20 वर्षीय गणेश भिकन गोस्वामी  विखरण, तहसील एरणडोल, जिला जळगांव निवासी की मेडिकल जांच ग्रामीण अस्पताल हिंगणा में की गई।

रिपोर्ट के मुताबिक जांच के बाद जब आरोपी को पुलिस थाने पुलिस वाहन से वापस ले जाया जा रहा था, तभी अस्पताल परिसर के पोर्च के पास गाड़ी में बैठते समय आरोपी ने अचानक पुलिसकर्मी के हाथ झटककर खुद को छुड़ाया और मौके से फरार हो गया। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फरार आरोपी की तलाश में हिंगणा पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी पर पहले से ही संगीन अपराध का मामला दर्ज था, वह पेशे से ड्राइवर और एक नाबालिक लड़की को भगा कर ले जाने के चलते उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब उसकी फरारी ने आसपास के नागरिकों की चिंता भी बढ़ा दी है। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी तरह की संदिग्ध जानकारी तुरंत थाने को देने की अपील की है।