logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कलयुगी पिता की घिनौनी करतूत; 5 साल से बाप अपनी ही नाबालिग बेटी को बना रहा था हवस का शिकार


नागपुर: अपनी ही 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले कलियुगी पिता के खिलाफ एमआईडीसी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. बड़ी बेटी को भी जब इस नराधम ने अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा तो वह उसके चंगुल से बच निकली और अपनी छोटी बहन के साथ पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई. हालांकि जब पुलिस उसको पकड़ने के लिए गई तो वह बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हो गया.

बाप बेटी के रिश्ते को कलंकित कर देने वाली यह घटना एमआईडीसी पुलिस थाना अंतर्गत सामने आए हैं. पीड़िता 15 वर्षीय किशोरी है. उसे 17 वर्ष की एक बड़ी बहन भी है. वह एमआईडीसी परिसर की झोपड़पट्टी परिसर में रहती हैं. उसकी मां  काम पर जाती है जबकि बड़ी बहन पढ़ाई करती है और स्कूल जाती है. मां और बहन के घर से बाहर जाते ही यह नराधम नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम देता था.

यह सिलसिला पिछले 5 वर्ष से जारी था. आरोपी किसी को भी कुछ भी बताने पर उसे  जान से मारने की धमकी देता था. शनिवार को उसकी बड़ी बेटी घर पर अकेली थी. इस दौरान आरोपी बाप ने उसे भी अपनी हवस का शिकार बनना चाहा. हालांकि वह किसी तरह उसके चंगुल से बच निकली और घर से बाहर रोते-रोते भाग गई. बाहर जाकर उसने  इस घटना के बारे में अपनी छोटी बहन को बताया और जब छोटी बहन ने उसके साथ हुई आप बीती सुनाई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. 

इसके बाद ये दोनों छोटी बच्चियां एमआईडीसी पुलिस थाने पहुंची और पुलिस को इस घटना के बारे में बताया. मामला संवेदनशील होने के चलते बिना वक्त गवाए थानेदार  प्रवीण काले अपने दलबल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. हालांकि जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करना चाहा तो वह छाती में दर्द होने का बहाना बनाते हुए गिर गया जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. अब पुलिस उसके अस्पताल से छुट्टी होकर स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है ताकि वह इस मामले में उसे गिरफ्तार आगे की जांच कर सके.