logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जीरो माइल स्तम्भ के पास मिला बुजुर्ग महिला का खून से सना शव, दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका


नागपुर: सीताबर्डी पुलिस थाना अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मंगलवार सुबह जीरो माइल स्तम्भ के पास एक बुजुर्ग महिला का खून से सना शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। शुरुआती आशंका है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से मंगलवार सुबह सीताबर्डी पुलिस को जानकारी मिली थी की जीरो माइल स्तंभ के ठीक सामने एक बुजुर्ग महिला का खून से सना हुआ शव पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद सीताबर्डी पुलिस की टीम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज कर आगे की जांच शुरू कर दी। इस बुजुर्ग महिला की आयु करीब 60 वर्ष से अधिक की है और आशंका व्यक्त की जा रही है कि अज्ञात आरोपी ने इस महिला के साथ पहले जोर जबरदस्ती की और प्रतिकार करने पर उसके सिर पर फर्शी से वार कर उसकी हत्या कर फरार हो गया। 

अब पुलिस पूरे परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि इस अज्ञात आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार  किया जा सके। बताया जा रहा कि सोमवार रात इस चौक पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी विनोद डाकोरे और संदीप ढोबले ड्यूटी पर थे। रात में आई तेज बारिश के बाद यह महिला स्तंभ के पास ही रुक गई थी जहाँ इन ट्रॅफिक कर्मियों ने इस महिला को पानी पीने को दिया था। 

इस महिला के मतिमंद होने की भी जानकारी है। खास बात ज़ीरो मायल स्तम्भ देश का केंद् बिन्दू होने के चलते ऐतिहासिक धरोहर है बावजूद इसके इस जगह पर कोई भी सीसीटीवी कैमरे मौजूद नहीं है। जिसके चलते भी अब इस हत्या के मामले के खुलासे के लिए पुलिस को किसी चुनौति से कम नहीं है। 

देखें वीडियो: