logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

क्रूरता की हद; अकोला के गुडधी में अज्ञात व्यक्ति ने सात कुत्तों को जहर देकर उतारा मौत के घाट


अकोला: गुडधी इलाके में आवारा कुत्तों को जहर देकर बेरहमी से मारने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कुल सात कुत्तों को जहर देकर मार दिया गए। इस घटना से समाज में हैरानी फल गई है। वहीं इस मामले में शुक्रवार को सिविल लाइन थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शहर में हर जगह आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गयी है। नगर निगम प्रशासन ने आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने के लिए नसबंदी शुरू कर दी है। प्रशासन का दावा है कि इससे कुत्तों की संख्या में कुछ हद तक कमी आई है। इसी बीच उमरी से गुदधी मार्ग पर सड़क पर आवारा कुत्तों का झुंड नजर आता है। एक ऐसी घटना सामने आई है जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने करीब 7 कुत्तों को जहर देकर मार डाला। इससे स्थानीय निवासियों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है।

गुडधी निवासी 50 वर्षीय गणेश नारायण जसनपुरे ने 4 अप्रैल को सिविल लाइन पुलिस में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने कहा कि वह इस घटना से स्तब्ध हैं और इस तरह की क्रूर हरकत से इलाके के नागरिकों में डर का माहौल पैदा हो गया है। पुलिस ने इस शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक जयवंत सातव के मार्गदर्शन में की जा रही है।