logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दूकान का शटर ठीक करने आए मैकेनिक ने 17 छात्राओं से की छेड़खानी, खबर सामने आने के बाद मचा हड़कंप; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के नंदनवन पुलिस थाना अंतर्गत एक विकृत मानसिकता वाले व्यक्ति ने एक निजी स्कूलों की करीब 17 नाबालिक छात्राओं के साथ छेड़खानी कर उनका विनय भंग किए जाने की धक्कादायक जानकारी सामने आई है। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद हालांकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद अभिभावकों में भी दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

नंदनवन पुलिस थाना परिसर में ही यह निजी प्रतिष्ठित स्कूल है। स्कूल के पास ही एक स्टेशनरी की दुकान है। यह घटना बुधवार दोपहर उस समय हुई जब स्कूल की छोटी बच्चिया स्टेशनरी दुकान में सामान खरीदने के लिए गई हुई थी। आरोपी 36 वर्षीय नंदनवन निवासी रवि लाखे है। बताया जा रहा है कि रवि स्टेशनरी की दुकान में लगे शटर के खराब होने के चलते उसे सुधारने के लिए दुकान में आया था।

2 घंटे के अंतराल में ही स्टेशनरी की दुकान में सामान खरीदने के लिए आई एक दो नहीं बल्कि करीब 17 छोटी बच्चियों के साथ आरोपी रवि ने अश्लील हरकत कर उनका विनय भंग किया था। हालांकि डर और नासमझी के छोटे बच्चिया आरोपी की इस घिनौनी हरकत का नहीं समझ पाई जिसके चलते उसका प्रतिकार भी नहीं हुआ। 

 स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चों ने घर जा कर अपने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया। इसके बाद गुस्साये परिजन पहले स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रशासन को  इस घटना की जानकारी देकर नंदन वन पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि शुरुआत में इक्का दुक्का परिजन ही शिकायत करवाने थाने पहुंचे थे। परंतु थाने में आरोपी रवि के खिलाफ छेड़खानी का यह मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही अन्य छोटे बच्चों ने भी अपने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया।

अभी तक तक 17 छोटे बच्चियों से आरोपी ने इस  घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि इस घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है। तो वही इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं तो वहीं स्कूल में पढ़ने वाले अभिभावकों के मन में भी डर का माहौल पैदा हो गया है।