logo_banner
Breaking
  • ⁕ लेटर', व्हिप और अपात्रता की धमकी; धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष से चंद्रपुर कांग्रेस में सियासी तूफान ⁕
  • ⁕ गडकरी ने भारत सरकार 12 साल के प्रवास के बारे में दी जानकारी, कहा- जो विकास 2014 से पहले देश में नहीं हुआ, वो 12 साल में हुआ है ⁕
  • ⁕ Buldhana: “दो दिन में खाद का बफर स्टॉक खोलो, नहीं तो अधिकारियों को भी देंगे फटका!”; DAP खाद की कमी पर रविकांत तुपकर आक्रामक ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम की पत्नी की कार का एक्सीडेंट; पत्नी के सिर और ड्राइवर के पीठ में लगी चोट ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर में नहीं थम रहा हत्याओं का दौर, रविवार सुबह बीच चैराहे युवक का चीरा गला; आरोपी हुए फरार


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है। तमाम दावे के बावजूद अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच रविवार सुबह अंबाझरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडरपोड़ी में कुछ अपराधियों ने एक युवक का गला चीरकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दिन दहड़े हुई हत्या से परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतक की पहचान 34 वर्षीय दीपक गोविन्द बसवंत, पंडरपोड़ी निवासी के रूप में हुई है। वहीँ वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपी पेशवर अपराधी हैं। सभी पर कई मामले दर्ज हैं। शुरूआती जाँच में पता चला है कि, पुराने विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दीपक और आरोपी प्रशांत इंगोले और उसके साथियों के साथ शनिवार को किसी बात पर विवाद हो गया था। हालांकि, लोगों के समझाने के बाद सुलह करा दी गई थी। लेकिन अपराधियों ने दीपक से घुन्नस पाली हुई थी। रविवार सुबह दीपक किसी काम से घर से बाहर निकला। जैसे ही वह पंडरपोड़ि चौक पर पहुंचा तो चारो आरोपियों उसे घेर लिया और चाकू और गुप्ति से हमलाकर मौके पर ही मौत के घाट उतर दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

सुबह-सुबह सरे आम हुई घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही अंबाझरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, वारदात में शामिल सभी आरोपी हार्डकोर क्रिमिनल है। सभी पर शहर के विभिन्न थानों में कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए धरपकड़ शुरू कर दी है।