logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: तेज गति से गाड़ी चलाने को लेकर हुआ विवाद, साले ने की अपने ही जीजा की हत्या


नागपुर: गाड़ी तेज चलाने की बात और पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर हुए झगड़े में साले ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही जीजा की हत्या कर दी. यह घटना नागपुर के बेलतरोडी पुलिस थाना अंतर्गत कैकाड़ी नगर झोपड़पट्टी परिसर में हुई. पुलिस ने इस मामले में दोनों गुटों के खिलाफ मामला दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज अस्पताल में जारी है.

बेलतरोड़ी पुलिस थाने के कैकाडी नगर झोपड़पट्टी परिसर में रविवार रात हत्या की यह वारदात हुई. मृतक 34 वर्षीय कैकाडी नगर झोपड़पट्टी निवासी दिलीप शाहू है, जिसकी हत्या उसके साले गणेश साहू व उसके साथियों पियूष लिल्लारे और आकाश लिल्लारे ने मिलकर की. 

दिलीप साहू अपराधिक प्रवृत्ति का था और इसके पहले भी उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है. साल 2015 में उसकी शादी बस्ती में ही रहने वाली एक युवती से हुई थी. हालांकि एक साल बाद ही उनके संबंधों में दरार आ गई और तब से वह अपने मायके में रहने लगी. साल 2016 में दिलीप हत्या के एक मामले में जेल गया था और बाद में जेल से छूटकर बाहर आया था. तब से ही उनके परिवार में आपस में झगड़ा शुरू थे. 

बीती रात दिलीप साहू अपने दोस्त पीयूष सोनटके के साथ उसकी गाड़ी पर बैठकर घर आ रहा था. इस दौरान बस्ती में गाड़ी तेज गति से चलाने की बात को लेकर उनका आरोपी गणेश साहू और उसके दोस्तों के साथ झगड़ा हो गया. इस झगड़े में साल गणेश ने अपने ही जीजा दिलीप साहू को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद उनका आपस में वहीं पर विवाद हुआ. इसी विवाद में पीयूष सोनटके ने रामटेके नगर मे रहने वाले अपने 6 से 7 अन्य दोस्तों को फोन मदद के लिए बुलाया. 

आधे घंटे के बाद फिर इन सब का आपस में झगड़ा हुआ और इसी झगड़े में दोनों तरफ से ईंट पत्थर से मारपीट हुई. इस हमले में पीयूष सोनटके के सिर पर गंभीर चोट आई तो वहीं गणेश साहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने जीजा दिलीप साहू पर तेज धार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान ही दिलीप साहू की मौत हो गई जबकि पीयूष सोनटके का मेडिकल अस्पताल में इलाज जारी है. 

मृतक और आरोपी एक ही परिसर रहने के चलते सोमवार को पूरे परिसर में दहशत का माहौल रहा जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस बंदोबस्त तैनात करना पड़ा. पुलिस ने हत्या के इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें गणेश साहू पियूष लिल्लारे और आकाश लिल्लारे का समावेश है. जबकि दूसरे गुट के खिलाफ हत्या का प्रयास और दंगा का मामला दर्ज किया है, जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.