logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: चोरों ने गांधीबाग की पांच दुकानों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात


नागपुर: शहर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्रों में शुमार गांधीबाग में चोरों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। तहसील थाना अंतर्गत सूत मार्केट की बाजीराव गली में  बीती रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक 5 दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नगदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। आरोपी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुए हैं जिसके आधार पर ही पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

चोरों ने श्री भोले टेक्सटाइल्स, निशा साड़ी फॉल, गुरु हरिकिशन टेक्सटाइल्स, जॉय कलेक्शन और सतनाम टेक्सटाइल्स नामक दुकानों के शटर और ताले तोड़कर भीतर प्रवेश किया। दुकान के काउंटर से नकद राशि और अन्य सामान चुराया गया। हालांकि चोरी गए माल और नगदी की सटीक जानकारी अब तक पुलिस ने साझा नहीं की है, लेकिन स्थानीय व्यापारियों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चोरी की राशि लाखों में हो सकती है।

तहसील पुलिस थाने की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शुभांगी देशमुख ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी नजर आ रहे हैं और फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने आसपास के इलाकों के फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि चोरों की गतिविधियों का सुराग लगाया जा सके।

स्थानीय व्यापारियों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी और भय का माहौल है। उनका कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। कुछ व्यापारियों ने यह भी आशंका जताई है कि यह चोरों का कोई संगठित गिरोह हो सकता है जो शहर के बाहर से आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाए और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।