logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, मानकापुर पुलिस की कार्रवाई, करीब साढ़े चार लाख का माल बरामद


नागपुर: मानकापुर पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस को गोपनीय जानकारी मिली थी कि वर्धा से कुछ लोग नागपुर में ड्रग्स खरीदने के लिए आने वाले हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने छापा मार कारवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें नागपुर का एमडी तस्कर भी शामिल है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 4 लाख 24 हजार रुपये का माल जब्त किया है। 

मानकापुर पुलिस की टीम को गश्त के दौरान पुख्ता जानकारी  मिली कि वर्धा जिले  से कुछ लोग मानकापुर के  लुंबिनी बुद्धविहार के पास ड्रग्स खरीदने के लिए आने वाले हैं । इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वसीम अहमद खान पठान और कार्तिक उर्फ जोंगा राजूसिंग बिलवाल को संदिग्ध हालत में छापा मार कर गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान इन दोनों के पास से करीब 75000 की नगदी मिली। पूछताछ में आरोपियों ने वर्धा जिले से ड्रग्स खरीदने के लिए नागपुर में आने की कबूली दी। जिसके बाद पुलिस ने उनके ही मोबाइल फोन से नागपुर के ड्रग्स तस्कर को फोन कर ड्रग्स लेकर मिलने बुलाया। 

जैसे ही नागपुर का सप्लायर आयुष अमृत मेश्राम मौके पर पहुंचा। पहले से ही ताक में बैठी पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से करीब 20 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली है जिसकी कुल कीमत  दो लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से नगदी दो दोपहिया, वाहन मोबाइल फोन सहित 4 लाख 24 हजार रुपए का माल पुलिस ने बरामद किया है।