logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ramtek: रामटेक में दहेज और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या


नागपुर: रामटेक के आजनी गांव में एक नवविवाहित ने मानसिक प्रताड़ना एवं 4 लाख रुपए की दहेज मांग से तंग आकर कुंआ में कूद कर आत्महत्या कर ली. मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव कुएं में डालने का आरोप लगाया है.

मोहाडी जिला भंडारा निवासी मृतक नवविवाहित विद्या लखपति शेंडे का विवाह अमोल लिल्लारे आजनी तहसील रामटेक निवासी के साथ 2021 में हुआ था. विवाह के बाद से ही नवविवाहित से 4 लाख रूपए की मांग होने लगी. पैसे नहीं देने पर नवविवाहित के साथ मारपीट, मानसिक प्रताड़ना का क्रम शुरू हो गया. इस अत्याचार को लेकर भंडारा न्यायालय, तंटामुक्ती संगठन से लेकर भंडारा जिले के मोहाडी थाना, मोहाडी महिला सेल, रामटेक थाने में विविध धाराओं के तहत मामले भी दर्ज कराए गए हैं. 

आपसी समझौता होने के बाद जुलाई 2022 में नवविवाहित पुनः अपने ससुराल आ गई, जिसमें पुनः मारपीट, मानसिक प्रताड़ना देने का क्रम शुरू हो गया. इसे लेकर नवविवाहित ने परिसर में स्थित कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली, जबकि परिजनों ने इसे हत्या करार दिया है. 

प्रकरण को लेकर रामटेक पुलिस ने उपजिला रूग्णालय रामटेक में शव विच्छेदन कर शव परिजनों को सौंप दिया है. मृतक के परिजनों की शिकायत पर रामटेक पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. वहीं, पति अमोल लिल्लारे, महेश लिल्लारे को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि धनंवति महेश लिल्लारे पुलिस की पकड़ से बाहर है. 

देखें वीडियो: