logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर हिंसा पर सख्त रुख: आज शनिवार दोपहर पुलिस आयुक्त कार्यालय में बैठक करेंगे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस


नागपुर: नागपुर में हाल ही में भड़की सांप्रदायिक हिंसा को लेकर राज्य सरकार गंभीर नजर आ रही है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शनिवार दोपहर 12 बजे नागपुर के पुलिस आयुक्त कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में पुलिस आयुक्त समेत वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री फडणवीस इस बैठक के जरिए हिंसा की पृष्ठभूमि, अब तक की गई कार्रवाई, और सुरक्षा के आगामी उपायों की समीक्षा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री इस मामले में अब तक की पुलिस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी लेंगे और हिंसा पर नियंत्रण को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करेंगे। इस बैठक के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों से संवाद भी करेंगे, जिसमें वे स्थिति की गंभीरता, सरकारी रुख और आगे की कार्ययोजना के बारे में जानकारी देंगे। यह प्रेस वार्ता भी पुलिस आयुक्त कार्यालय में ही आयोजित की जाएगी।

गौरतलब है कि नागपुर में कुछ दिन पहले धार्मिक मुद्दों को लेकर दो समुदायों के बीच झड़पें हुई थीं, जिसमें पथराव और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आई थीं। इस मामले में अब तक 51 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और कुछ को गिरफ्तार भी किया गया है। मुख्यमंत्री की इस बैठक को प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों ही दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है। स्थानीय नागरिक और सामाजिक संगठन इस बैठक से ठोस कदम उठाए जाने की उम्मीद कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं।