logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में ड्रग्स की तस्करी करते दो गिरफ्तार, 140 ग्राम MD जब्त, मुंबई से जुड़े हैं तार


नागपुर: ड्रग्स तस्करी के मामले में नागपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. क्राइम ब्रांच के एनडीपीएस दस्ते ने दो आरोपियों को करीब 140 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया है. इन तस्करों के तार मुंबई से जुड़ रहे हैं, जिसके बाद अब पुलिस ड्रग्स तस्करी करने वाले अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है.  

क्राइम ब्रांच के एनडीपीएस दस्ते को जानकारी मिली थी कि एमडी की एक बड़ी खेप मुंबई से नागपुर आई है. इसी सूचना पर पुलिस ने वाठोड़ा चौक पर ट्रैप लगाया था. इस दौरान दो आरोपियों को पुलिस ने एमडी तस्करी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. 

पूछताछ में पता चला कि सागर चौधरी इस एमडी की खेप को गोरखपुर से लेकर आया था. ये माल मुंबई के एमडी तस्कर सद्दाम द्वारा भेजा गया था. दरअसल एमडी तस्करों  ने पकडे जाने के डर से इस रूट द्वारा ड्रग्स की तस्करी किए जाने की जानकारी मिली है. 

सागर चौधरी ड्रग्स में से ऋतिक कलंबे को देने के लिए वहां पहुंचा था. इस कार्रवाई के दौरान रितिक के पास से 5 ग्राम एमडी तो वही सागर चौधरी के पास से करीब 135 ग्राम एमडी सहित करीब 140 ग्राम एमडी पुलिस ने बरामद की है. साथ ही दो पहिया वाहन मोबाइल फोन सहित करीब 15 लाख रुपये से अधिक के माल को पुलिस ने  बरामद किया है. 

देखें वीडियो: