logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: अकोला के खरप गांव में बैनर फाड़ने को लेकर दो गुटों में झड़प, पुलिस ने किया मामला दर्ज


अकोला: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के खरप गाँव में बैनर फाड़ने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में किया। दोनों गुटों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अकोला शहर के पास खरप गाँव में देर रात शुभकामनाओं का एक बैनर फाड़ने को लेकर दो गुटों में कहासुनी हो गई। इसके बाद मामूली हाथापाई हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में किया। इसके बाद दोनों गुट सिविल लाइंस थाने पहुँच गए।

इस घटना में दोनों गुटों की शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस पुलिस मामले की आगे की जाँच कर रही है।