logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दोहरे हत्याकांड से थर्रायी उपराजधानी नागपुर, एक ही रात में दो लोगों की हत्या; पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर शहर (Nagpur City) में लगातार हो रही हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ही दिन में दो हत्याओं (Double Murder) से शहर थर्रा गया। पहली घटना इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में हुई जहां दो युवकों ने मामूली बात को लेकर हुए विवाद में अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी गई।  दूसरी घटना यशोधहरा नगर में हुई जहां दो लोगों का झगड़ा सुलझना एक युवक को भारी पड़ गया। अपराधियों ने युवक को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। एक दिन में हुई दो बड़ी वारदात से शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों अपराध में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पहली घटना इमामवाड़ा थाना क्षेत्र के राम बाग़ परिसर में हुई। जहां वर्धा के कुख्यात बदमाश सोनू वासनिक को उसके साथियों ने पत्थर से कुचलकर मार डाला। जानकारी के अनुसार मृतक सोनू वासनिक पर वर्धा शहर में 35 से अधिक गंभीर अपराध दर्ज थे, जिनमें डकैती, हत्या का प्रयास और फिरौती जैसे मामले शामिल थे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वर्धा पुलिस ने उसे एमपीडीए के तहत एक साल के लिए जेल भेज दिया था। लेकिन घटना वाले दिन ही वह जेल  से रिहा हुआ  था।

बुधवार रात  सोनू जेल से छूटने के बाद नागपुर के रामबाग इलाके में अपने पुराने साथी और दूर के रिश्तेदार आकाश  से मिलने आया था। जहां सोनू ने आकाश और उसके दो साथियों ददू और सोनू रामटेके के साथ बैठ कर पहले शराब पी। इसी दौरान उसका  आकाश के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जहां आकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। इस हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बाद में आकाश को गिरफ्तार किया है और अन्य साथियों की तलाश कर रही है। 

दूसरी घटना में यशोधरा नगर इलाके में शिव छत्रपति मंगल खरड़ में एक शादी समारोह के दौरान 24 वर्षीय विहंग रंगारी की हत्या कर दी गई। बिरजू वढे और उसके साथियों ने कुछ युवकों के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। विवाद को सुलझाने की कोशिश करते समय आरोपियों ने विहंग रंगारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।