logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चाकू की नोक दो किशोरियों से दुष्कर्म, मामा भांजे ने दिया वारदात को अंजाम


नागपुर: नागपुर के वाठोड़ा पुलिस थाना अंतर्गत दो नाबालिगों के साथ चाकू की नोक पर दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है. आरोपी रिश्ते में मामा भांजा लगते हैं. पुलिस ने इस घटना की शिकायत मिलने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है. 

आरोपियों में रामदयाल पंचम  तांडेकर  और रोहन अशोक  बिंजरे का समावेश है. 18 वर्षीय पीड़िता की 4 साल से आरोपी रामदयाल  तांडेकर से जान पहचान है. रिश्ते में रोहन उसका भांजा है लिहाजा पीड़िता उसे भी पहचानती है. पीड़िता की 14 वर्षीय नाबालिग के साथ मित्रता है. 1 मई की दोपहर करीब आरोपी रामदयाल ने 18 वर्षीय पीड़िता को बाहर घूमने जाने के बहाने खरबी में बुलाया था. 

हालांकि तब उसके  साथ 14 वर्षीय नाबालिक सहेली भी  आई थी. आरोपी रामदयाल के साथ उसका भांजा रोहन भी मोटरसाइकिल लेकर इन दोनों बच्चियों के साथ खरबी चौक पर मिले. तब आरोपी अलग-अलग मोटरसाइकिल पर दोनों बच्चियों को अपने साथ हुड़केश्वर परिसर के सूर्य नगर स्थित एक बंद घर में लेकर गए. जहां रामदयाल ने चाकू का डर दिखा कर 18 वर्षीय पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया तो वही और रोहन ने भी 14 वर्षीय नाबालिक के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए. 

यह बात किसी को भी बताने पर आरोपियों ने दोनों बच्चियों को व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी. बाद में 14 वर्षीय पीड़िता ने अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया. जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी.पुलिस ने अपहरण दुष्कर्म और पोस्को की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.