logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: पिता ने बेटी से शादी कराने से किया इनकार, युवक ने किया हमला


वर्धा: समुन्द्रपुर थाना अंतर्गत एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां शादी से इनकार करने पर भांजे ने अपने मामा और अन्य पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हमले के बाद आरोपी फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस आरोपी भांजे लक्की बढेल को ढूढ़ रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी भांजा अपने मामा अशोक नाकवे और साथी कमल डूमर के साथ रहता है। बीते दिनों भांजे ने अपने मामा से उनकी बेटी से शादी कराने की बात कही। लेकिन मामा ने कुछ भी जवाब नहीं दिया। इससे आरोपी गुस्सा हो गया। बीते रविवार को आरोपों ने आधी रात में सोते समय अपने मामा और अन्य पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को पहले पहले एक ग्रामीण अस्पताल और फिर सावंगी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसकी खोज शुरू कर दी है।