logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रेलवे स्टेशन पर सक्रिय महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार महिलाएं गिरफ्तार, एक लाख रुपये का माल भी बरामद


नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के कीमती सामान की चोरी करने वाली एक महिला टोली का नागपुर लोहमार्ग पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। चोरी के एक मामले में पुलिस ने गुजरात के भावनगर निवासी चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं के कब्जे से पुलिस ने करीब एक लाख रुपए मूल्य का चोरी का सामान भी बरामद किया है।

नागपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में महिलाओं की एक टोली ने यात्रियों के पास से उनका कीमती सामान चुरा लिया था। जांच में सामने आया कि यह टोली छोटे बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन परिसर में डेरा डालकर आने-जाने वाले यात्रियों पर नजर रखती थी और मौका मिलते ही उनका सामान उड़ा लेती थी।

हाल ही में हुई दो चोरी की वारदातों के बाद नागपुर लोहमार्ग पुलिस ने सोमवार सुबह स्टेशन परिसर में जाल बिछाया। इसी दौरान पुलिस ने चार महिलाओं को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई महिलाओं के नाम गीता सोलंकी, नीता सोलंकी, सोनिया सोलंकी और मीनू सोलंकी हैं, जो सभी गुजरात के भावनगर की निवासी हैं। उनके साथ दो छोटे बच्चे भी थे।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इन महिलाओं ने नागपुर के अलावा अहमदाबाद, सिकंदराबाद और सूरत जैसे बड़े रेलवे स्टेशनों पर भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। इन महिलाओं के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग एक लाख रुपए मूल्य का माल बरामद किया है।