logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: बलात्कार के मामले में आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार


यवतमाल: घर छोड़ने के बहाने सड़क पर युवती को कार में बिठाकर जंगल में ले जाकर बलात्कार करने वाले अज्ञात आरोपी को शिकायत के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने मंगलवार रात 27 मई को की। आरोपी की पहचान आशीष गुलाबराव तलमले, उम्र 39, किन्ही निवासी के रूप में हुई है।

इस मामले में शहर में रहने वाली 29 वर्षीय युवती आर्णी रोड स्थित वनवासी मारोती मंदिर क्षेत्र में गई थी, तभी वहां एक अज्ञात व्यक्ति चार पहिया वाहन में आया और उसे घर छोड़ने की बात कहकर वाहन में बिठा लिया। युवती के अकेले होने का फायदा उठाकर वह उसे आर्णी रोड स्थित जंगल में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसे उसके घर छोड़ दिया। इस मामले में पीड़िता ने अपने माता-पिता के साथ अवधूतवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं।