logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार


यवतमाल: ड्रग्स के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन में, क्राइम ब्रांच ने यवतमाल जिले के वणी में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से MD यानी मेफेड्रोन ड्रग्स, कैश, मोबाइल फोन और एक टू-व्हीलर समेत डेढ़ लाख रुपये से अधिकार का सामान जब्त किया गया है।

यवतमाल जिले में अवैध कारोबार पूरी तरह खत्म करने और नशे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक कुमार चिंतामणि ने विशेष अभियान चलाया है। इसी के तहत स्थानीय क्राइम ब्रांच की टीम को जानकारी मिली कि वणी शहर में एमडी ड्रग्स बेची जा रही है।

इस जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने वणी स्थित एसपीएम स्कूल के पीछे, नगर परिषद स्कूल नंबर 3 के सामने खुले मैदान में घेराबंदी की। उस समय दो संदिग्ध युवक मोटरबाइक के पास खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से लगभग 5.091 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) नशा बरामद हुआ। इस कार्रवाई में नशे के साथ-साथ नकद राशि, मोबाइल फोन और मोटरबाइक समेत कुल 1,63,070 रुपये का माल जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम सौरभ दिनेश खैरे (उम्र 25) और प्रथमेश विनोद गुंडेवार (उम्र 20) बताए गए हैं। दोनों के खिलाफ वणी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की छानबीन जारी है। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यवतमाल जिले में नशे की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अवैध कारोबारों को बिलकुल बख्शा नहीं जाएगा।