logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

दोस्त का विवाद सुलझाने गए युवक पर हमला, गंभीर घायल; 10 आरोपियों पर मारपीट और लूट का मामला दर्ज


नागपुर: नागपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दोस्त का विवाद सुलझाने पहुंचे एक युवक पर सामूहिक हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक को समझाने के बहाने बुलाकर 10 आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और उसका सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, फरियादी आवेश खान अहमद खान  चिटनविस पार्क निवासी, 16 जुलाई की दोपहर बूटीबोरी से खाना खाकर घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी मुलाकात उसके दोस्त लकी ठाकुर से हुई, जो फोन पर किसी से बहस कर रहा था। पूछने पर लकी ने बताया कि उसका वेदांत नामक युवक से विवाद हुआ है। आवेश ने कहा कि वह वेदांत को जानता है और रास्ते में गवलीपुरा स्थित लक्ष्मी प्लाइवुड के पास उसकी मुलाकात वेदांत से हुई। आवेश ने दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि वेदांत ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया।

फरियादी के अनुसार, गौरव राजू बिलसे, वेदांत, राम धर्मेश  दांदड़े, लक्ष्मण धर्मेश दांदड़े, आशीष यादव, आदित्य यादव, कृष और ऋषभ बबलू दांदड़े, साहिल यादव और शुभम यादव ने मिलकर उसकी पिटाई की। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी उस की  चेन और मोबाइल फोन भी लेकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।