logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

NEET में AI से 'नकल': गडचिरोली में हाईटेक कॉपी रॅकेट का भंडाफोड़; सुरक्षा व्यवस्था के उड़े परखच्चे


गडचिरोली: देशभर में मेडिकल प्रवेश के लिए होने वाली प्रतिष्ठित 'नीट' (NEET) परीक्षा में गडचिरोली से नकल का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। 3 मई को हुई परीक्षा के दौरान आधुनिक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का इस्तेमाल कर पेपर हल करने की कोशिश कर रहे दो परीक्षार्थियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने इस मामले में 'सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024' के तहत केस दर्ज किया है।

AI को फोटो भेजकर मंगाए जवाब
सबसे हैरान करने वाला मामला गोकुलनगर स्थित शिवाजी कॉलेज केंद्र पर सामने आया। यहाँ आष्टी के एक 17 वर्षीय छात्र को मोबाइल के साथ पकड़ा गया। जब पुलिस ने उसके मोबाइल की जाँच की, तो होश उड़ गए। छात्र ने प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर उसे AI टूल को भेजी थी और चैटिंग के जरिए उन कठिन सवालों के सटीक जवाब हासिल कर लिए थे।

पुरानी प्रश्नपत्रिका का 'कवर' लगाकर दिया चकमा
दूसरा मामला धानोरा रोड स्थित परीक्षा केंद्र पर हुआ। यहाँ नागभीड़ (चंद्रपुर) की एक 20 वर्षीय छात्रा संदिग्ध हालत में पाई गई। तलाशी लेने पर उसके पास मोबाइल और इस साल की मूल प्रश्नपत्रिका मिली। पकड़े जाने से बचने के लिए उसने शातिराना तरीके से पुरानी प्रश्नपत्रिका का मुख्य पृष्ठ (Cover Page) इस साल के पेपर पर लगा दिया था ताकि निरीक्षकों को लगे कि वह पुराना पेपर देख रही है।

'कठोर सुरक्षा' पर खड़े हुए बड़े सवाल
नीट परीक्षा में सुरक्षा के नियम इतने सख्त होते हैं कि परीक्षार्थियों को चप्पल, गहने या बालों की पिन तक ले जाने की अनुमति नहीं होती। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि:

  • कड़े मेटल डिटेक्टर और चेकिंग के बावजूद छात्र मोबाइल लेकर अंदर कैसे पहुँचे?
  • क्या इस हाईटेक नकल के पीछे कोई बड़ा ऑर्गेनाइज्ड रॅकेट काम कर रहा है?
  • क्या परीक्षा केंद्र के स्टाफ की इसमें कोई मिलीभगत है?

पुलिस की कार्रवाई
केंद्र प्रमुख राजकुमार नंदागवली और अरुण मुनघाड़े की शिकायत पर गडचिरोली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक हिरडे इस मामले की गहराई से जाँच कर रहे हैं कि इन छात्रों को बाहर से कौन निर्देश दे रहा था।