logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: उपराष्ट्रपति जगदीप धनगड 11 फरवरी को गोंदिया के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल


गोंदिया: स्वर्गीय मनोहरभाई पटेल की जयंती के अवसर पर उपराष्ट्रपति (भारत सरकार) 11 फरवरी को गोंदिया जिले का दौरा करेंगे। उपराष्ट्रपति, महाराष्ट्र के राज्यपाल और अन्य मंत्री एमआईईटी कॉलेज, डीबी साधना कॉलेज जाएंगे और एक पदक वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के तहत गोंदिया शहर में यातायात को अस्थायी रूप से डायवर्ट कर दिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर प्रजीत नायर ने अधिसूचना जारी की है। 

सुचना में कहा गया, “तिरोडा से गोंदिया तक भारी यातायात को वैकल्पिक मार्गों तिरोडा-रामाशी लॉन-ढाकनी रोड-घुटिया-डब्बा टी पिट गोरेगांव के माध्यम से गोरेगांव की ओर मोड़ा जाए।” सूचना में यह भी कहा गया कि स्थानीय कानून एवं व्यवस्था की दृष्टि से यह अधिसूचना 19 फरवरी शाम 4 बजे तक लागू रहेगी। कलेक्टर ने सार्वजनिक सुरक्षा की दृष्टि से गोंदिया के पुलिस अधीक्षक को वैकल्पिक मार्ग के बनाने के लिए सूचित किया है।