logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

बाघ और तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल


गोंदिया: जिले के अर्जुनी-मोरगाव तहसील के अंतर्गत आने वाले गोठणगाव वनपरिक्षेत्र के केशोरी परिसर में बीते एक हफ़्ते से खूंखार जंगली जानवरों की भारी दहशत व्याप्त है.बाघ और तेंदुए की मौजूदगी दहशत के माहौल की वजह है.परिसर में वन विभाग द्वारा लगाए गए ट्रैप कैमरे में बाघ की मौजूदगी की  तस्वीरें कैद हुई है.इसके बाद से वन विभाग की सतर्कता और बढ़ गई है.स्थानीय लोग वन विभाग पर तेंदुए और बाघ को पकड़ने के लिए दबाव बना रहे है.केशोरी के बीट क्रमांक 751 पीएफ जंगल में चराई कर रहे एक भैसें पर पट्टेदार बाघ ने हमला कर दिया। इस इलाके में बाघ द्वारा किसी पालतू जानवर पर हमले की यह पहली ही घटना है.जंगली जानवर द्वारा भैंसे पर हमला कर मारे जाने की घटना के बाद वन विभाग ने परिसर में ट्रैप कैमरे लगाए। कैमरों के लगाए जाने के 12 घंटे के बाद ही यह पता चल गया की यहाँ बाघ की मौजूदगी है.पालतू जानवर के शिकार की वजह से नागरिकों में दहशत व्याप्त हो गई है.पालतू जानवर चराई के लिए जंगल में जाते है.12 जनवरी को वडेगाव-बंध्या गांव में महिला पर बाघ ने हमला कर मौत के घात उतार दिया था.इसके साथ ही केशोरी परिसर में बाघ और तेंदुए की मौजूदगी है.