logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्या जल्द देश में बढ़ेंगे ईंधन के दाम? पीएम नरेंद्र मोदी की अपील- 'पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करें, राष्ट्रहित में जिम्मेदारी निभाना ही असली देशभक्ति' ⁕
  • ⁕ रामदासपेठ में हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में बिल्डिंग में चढ़ा युवक, खिड़की के सज्जे में गया फंसा; UCN न्यूज़ की तत्परता से बची जान ⁕
  • ⁕ कामठी में क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा; करीब 2 लाख की विदेशी सिगरेट जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ गोंदिया में तेंदुपत्ता चुनने गई महिला पर बाघ का हमला, 65 वर्षीय वृद्धा की मौत ⁕
  • ⁕ वारकरी संप्रदाय विवाद: विकास लवांडे पर फेंकी गई स्याही, अमोल मिटकरी ने बताया 'वारकरी संस्कृति का अपमान' ⁕
  • ⁕ Buldhana: शादी से लौट रही बारातियों की मिनी बस पलटी, डेढ़ साल के मासूम समेत 10 घायल ⁕
  • ⁕ राज्य में बिना लाइसेंस कृषि व्यापार करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

बोनस के लिए किसान ने ली भू समाधि, पुलिस के समझाने पर बंद किया आंदोलन


गोंदिया: तिरोडा तहसील के चिखली गांव के किसानों को बोनस मिले इसको लेकर शेतकारी सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र राहंगडाले ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन एक हफ्ता होने के बावजूद सरकार द्वारा जवाब नहीं दिया। इसी को लेकर आज किसानों ने अपने ही खेतों में भू-समाधि ले ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आंदोलन कर रहे किसानों को समझाया। काफी देर के बाद किसान माने और अपने आंदोलन को समाप्त किया।

किसानों को खेती करते समय उत्पादन की लागत अधिक और धान की कम कीमत मिलती है। इससे किसान मायूस हैं। महाविकास अघाड़ी सरकार ने बोनस रद्द कर डीबीटी प्रणाली की शुरुआत की। लेकिन अब शिंदे सरकार ने डीबीटी रद्द कर दिया है। सरकार की किसान विरोधी नीति के कारण किसान कर्जदार होते जा रहे हैं।

इस बीच नरेंद्र राहंगडाले के बार-बार मांग के बावजूद बोनस नहीं मिलने पर 25 नवंबर को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर चेतावनी दी कि किसानों को बोनस दिया जाए, नहीं तो भू-समाधि ले लेंगे। पत्र भेजने के आठ दिन बाद भी सरकार उदासीन है। उनके पत्र को नजरअंदाज करने से आहात राहंगडाले अपने खेत पहुंचे और भू-समाधि लेली।

जानकारी मिलते ही पहुंचे तहसीलदार

राहंगडाले की भू-समाधि लेने की खबर गांव में आग की तरह फैली। बड़ी संख्या में लोग यह देखने पहुंचे। वहीं इस घटना की जानकारी पुलिस और तहसीलदार को भी दी गई। जानकारी मिलते ही दोनों मौके पर पहुंचे और राहंगडाले को समझाने लगे। काफी देर समझाने के बाद पुलिस को कामयाबी मिली और राहंगडाले ने अपना आंदोलन समाप्त किया।