logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: जिला परिषद कार्यालय में लगी आग, कर्मचारियों ने बुझाई आग


गोंदिया: जिला परिषद कार्यालय (Gondia Zilla Parishad) में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों ने रेती डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह हो नहीं पाया। आखिर में बड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाने में कामयाबी मिली। यह हादसा सुबह साढ़े दस बजे हुई। 

जिला परिषद को बिजली आपूर्ति करने वाली मुख्य धारा में शार्ट सर्किट से आग लग गई। शार्ट सर्किट से आग लगी तो सवाल यह था कि इसे कैसे बुझाया जाए। तुरंत बिजली मिस्त्री को बुलाया गया। इससे पहले कुछ कर्मचारियों ने रेत डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन वह भी नाकाफी था। आग पर अंततः काबू पा लिया गया जब थोड़ी देर बाद एक बिजली मिस्त्री आया और अन्य उपस्थित लोगों के साथ आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन इसके बाद पूरी जिला परिषद में अंधेरा छा गया।

पहले भी लग चुकी है आग 

आग लगने के कारण कार्यालय में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। हालांकि, बिजली मिस्त्री ने बड़ी मेहनत से अस्थाई आपूर्ति शुरू की। यह पहला मौका नहीं है जब जिला परिषद् में आग लगने की घटना हुई है। इसके पहले भी कई तरह की घटना हो चुकी है। कुछ दिन पहले भी आग की घटना सामने आई है। लेकिन उसके बावजूद कोई भी ठोस उपाय नहीं उठाया गया है।