logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: बेटे के शिवसेना में शामिल होने को मनोहर चंद्रिकापुरे ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- मैं एनसीपी में ही रहूंगा


गोंदिया: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और अर्जुनी-मोरगांव विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे ने अपने बेटे डॉ. सुगत चंद्रिकापुरे 15 पार्षदों और समर्थकों के साथ शिवसेना का दामन थाम लिया है। बेटे के शिंदे गुट में शामिल होने को विधायक ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इसी के साथ चंद्रिकापुरे ने अपने भविष्य को लेकर बोलते हुए कहा कि, “मेरा बेटा शिंदे के साथ चला गया है, लेकिन मैं एनसीपी के साथ ही रहूँगा।”

विधायक ने कहा, "सुगत का शिंदे समूह में प्रवेश उनके लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण कदम है। उन्होंने मुझे बिना कोई सूचना दिए और मेरी अनुमति के बिना यह फैसला लिया। बहरहाल, एनसीपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को भ्रमित नहीं होना चाहिए। मैं पूरी निष्ठा से सांसद प्रफुल्ल पटेल के नेतृत्व में एनसीपी में काम करता रहूंगा। पार्टी ने अनिल देशमुख और मुझे विदर्भ के 6 जिलों में बूथ कमेटियों की जिम्मेदारी सौंपी है" उन्होंने आगे कहा, “आज मुझे जो राजनीतिक सम्मान मिल रहा है वह एनसीपी और सांसद प्रफुल्ल पटेल की वजह से है।”