logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: राजनांदगांव-कलमना तीसरी रेल लाइन, 50 ट्रेनों को किया गया रद्द


गोंदिया: मुंबई हावड़ा रेलमार्ग पर राजनांदगांव-कलमना के बीच तीसरी रेल लाइन का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। गोंदिया स्टेशन इस खंड का एक महत्वपूर्ण एवं व्यस्त रेलवे लाइन है। इसके तहत गोंदिया स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण नागपुर मंडल से गुजरने वाली 50 ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों पर रद्द कर दिया गया है। कुछ रेलगाड़ियों के मार्ग बदल दिए गए हैं। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के स्टॉप भी बदले गए हैं।

गोंदिया-कटंगी-गोंदिया मेमू ट्रेन को 12 दिनों के लिए यानी 25 अप्रैल से 6 मई 2025 तक रद्द कर दिया गया है। रायपुर-इतवारी पैसेंजर ट्रेन 4 मई 2025 को रद्द रहेगी और रायपुर-इतवारी ट्रेन 5 मई तक रद्द कर दी गई है। इसी तरह गोंदिया इतवारी-गोंदिया पैसेंजर ट्रेन को भी 5 मई 2025 तक रद्द कर दिया गया है। साथ ही गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन 2 से 6 मई तक और झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू ट्रेन 3 से 7 मई तक भी रद्द कर दी गई है।

ट्रेन हावड़ा-ओखा एक्सप्रेस 6 मई को, ट्रेन (लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस 4 मई को, ट्रेन अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस 2 मई को, ट्रेन नंबर हावड़ा-सीएसएमटी मेल 2 से 4 मई के बीच और ट्रेन नंबर सीएसएमटी-हावड़ा मेल 4 से 6 मई के बीच रद्द कर दी गई है। साथ ही बिहार राज्य के बरौनी से 2 से 6 मई तक रवाना होने वाली बरौनी-गोंदिया ट्रेन तथा 3 से 7 मई तक गोंदिया-बरौनी ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस 6 मई, 2025 को और रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस 5 से 7 मई, 2025 तक रद्द कर दी गई है। 4 मई, 2025 को बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत और 5 मई, 2025 को नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत रद्द कर दिया गया है।

साथ ही 3 मई 2025 को भगत की कोठी-बिलासपुर और 5 मई को बिलासपुर-भगत की कोठी को रद्द कर दिया गया है. तथा शालीमार-मुंबई एलटीटी 3 मई को, कन्याकुमारी-बनारस तमिल एक्सप्रेस 24 अप्रैल और 1 मई को तथा बनारस-कन्याकुमारी तमिल एक्सप्रेस 27 अप्रैल और 4 मई, 2025 को रद्द कर दी गई है। 4 मई को गया-चेन्नई सेंट्रल और 6 मई को चेन्नई-गया एक्सप्रेस भी रद्द कर दी गई है। गोंदिया रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों के मार्ग और स्टॉप में भी परिवर्तन किया गया है। यह जानकारी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।