logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: भाजपा ग्रामीण कार्यकारिणी पर प्रदेश की रोक; मुनगंटीवार गुट को बड़ा झटका ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: बालबेड़ा जंगल में माओवादियों की हथियार बनाने का कारखाना तबाह, गढ़चिरोली पुलिस और CRPF का संयुक्त ऑपरेशन ⁕
  • ⁕ विश्वास नांगरे पाटिल ने संभाला कार्यभार, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई को बताया पहली प्राथमिकता ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

जिले में शिक्षकों का टोटा, नहीं आए 31 शिक्षक


गोंदिया: अंतर जिला तबादलों के तहत अन्य जिलों से 57 शिक्षकों को गोंदिया जिले में आना है. लेकिन अब तक इनमें से केवल 26 शिक्षक ही जिले में पहुंचे हैं व उन शिक्षकों को शालाओं में नियुक्ति दे दी गई है लेकिन अभी भी 31 शिक्षक दूसरे जिले से आने बाकी है.

इस संबंध में शिक्षाधिकारी डा. महेंद्र गजभिये ने बताया कि अंतर जिला तबादला प्रक्रिया वरिष्ठ स्तर से शिक्षा विभाग द्वारा की गई है. 10 प्रश. से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त होने के कारण जिले में जितने शिक्षक तबादला होकर दूसरे जिलों से आए हैं. उतने ही शिक्षक अन्य जिलों में पदभार संभालेंगे. इसके तहत गोंदिया जिले से 26 शिक्षकों को कार्यमुक्त किया गया है.

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जिला परिषद शिक्षकों के अंतर जिला तबादलों की प्रक्रिया ऑनलाइन पद्धति से की गई. अगस्त माह में शिक्षकों ने अंतर जिला तबादलों के लिए आवेदन किए थे. लेकिन सारी प्रक्रिया ऑनलाइन पद्धति से पूरी किए जाने के कारण इस बार तबादलों में किसी भी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप संभव नहीं हो पाया. इससे किसी प्रकार की सिफारिस अथवा हस्तक्षेप को पूरी तरह ब्रेक लग गया. गोंदिया जिला परिषद में कुल 1018 स्कूले हैं. जिनमें मराठी, हिंदी व बंगाली माध्यम की स्कूलों का समावेश है. 

जिले में कुल मिलाकर 3 हजार 254 शिक्षक कार्यरत है. तबादले के लिए पात्र शिक्षकों के तबादले ऑनलाइन पद्धति से किए गए है. राज्य सरकार के निर्देश है कि जिले में यदि 10 प्रतिशत से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त है तो अपने जिले की परिस्थिति को देखते हुए अंतर जिला तबादला होकर जिले में आए शिक्षकों को लिया जाना चाहिए व इसी नीति के तहत यहां से तबादले होकर जाने वाले शिक्षकों को कार्यमुक्त किया जाना चाहिए. शासन के इसी आदेश के तहत अब तक जिले में 26 शिक्षक दूसरे जिलों से तबादला होकर आए है व इतने ही शिक्षक दूसरे जिलों के लिए कार्यमुक्त किए गए है.