logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

नाना पटोले ने मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे की कि आलोचना, कहा- किसान बारिश से परेशान शिंदे दौरे में व्यस्त


गोंदिया: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने तमाम विधायकों और सांसदों के साथ अयोध्या दौरे पर चले गए हैं। मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने आलोचना की है। शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा, "एक तरफ राज्य में कोरोना और बेमौसम बारिश का संकट जारी है, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अयोध्या का दौरा तय किया है। इससे पता चलता है कि उन्हें राज्य के लोगों की कितनी परवाह है।"

पटोले ने कहा, "इसमें नया क्या है? उन्हें लगता है कि राज्य में आत्महत्या करने वाले किसानों और कृषि उपज के दाम नहीं मिलने पर ध्यान देने के बजाय अयोध्या जाना ज्यादा जरूरी है।" इसी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि, वह जल्द ही अयोध्या का दौरा करेंगे।

भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, "बीजेपी स्थानीय निकाय चुनाव नहीं करा रही है क्योंकि पुणे में कस्बा चुनाव हार गई है। इससे वह डर गई है।" उन्होंने आगे कहा, "आगामी चुनावों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी किसी भी चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी। बीजेपी से किसी भी स्तर पर गठबंधन नहीं होगा।"

एनसीपी भी होगी किसान विरोधी

कृषि बाजार समिति में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने को लेकर पटोले ने एनसीपी की आलोचना की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "भाजपा किसान विरोधी पार्टी है। अगर एनसीपी स्थानीय मार्केट कमेटी के चुनाव में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ती है तो वे भी किसान विरोधी होंगे।"

वैक्सीन से कई युवाओं की मौत 

पटोले ने कहा, “एक तरफ जहां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अयोध्या दौरे पर गए हैं वहीं प्रदेश में बेमौसम और कोरोना का संकट है। कोरोना के बाद टीके के कारण कम उम्र के लड़के-लड़कियों की मौत हुई है।”उन्होंने कहा, "कोरोना के दौरान टीकाकरण किया गया था लेकिन टीकाकरण के कारण कई युवा लड़के और लड़कियों की मौत हो गई। मामला सुप्रीम कोर्ट में जाने के बाद केंद्र सरकार की ओर से सफाई दी गई कि टीकाकरण का हमसे कोई लेना-देना नहीं है।"

प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए पटोले ने कहा, "कोरोना काल में केंद्र सरकार ने वैक्सीनेशन किया, उस सर्टिफिकेट पर नरेंद्र मोदी की फोटो भी लगाई, लेकिन फिर भी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।"