logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

पुलिसकर्मी पिटाई मामला: पांच आरोपी गिरफ्तार, मौके से भागने वाला सिपाही सस्पेंड


गोंदिया: आमगांव पुलिस थाने के दो कर्मचारियों की पिटाई मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस वाक्य के दौरान वहां से भागने वाले सिपाही को भी सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड होने वाले सिपाही का नाम प्रवीण मेगरे हैं। सिपाही पर यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। 

ज्ञात हो कि, आमगाँव थाने के दो पुलिसकर्मी रात्रि ड्यूटी पर थे। पेट्रोलिंग के दौरान मुरुम से भरी एक ट्रॉली को जाते हुए देखा। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और मुरुम परिवहन का लाइसेंस मांगा। इस दौरान आरोपियों ने दोनों पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने इस दौरान पुलिस वालों से उनके फ़ोन भी छीन लिए।  यह घटना रविवार रात को हुई। आमगांव पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आमगांव पुलिस इंस्पेक्टर युवराज हांडे के मार्गदर्शन में इस मामले की आगे की जांच शुरू की गई। 

 जांच के दौरान जब पुलिस कांस्टेबल विजय चुन्नीलाल कोस्मे मारपीट करने वाले आरोपी के साथ मौके पर पूछताछ के लिए पहुंचे। दोनों पुलिसकर्मियों ने साथ सिपाही प्रवीण मेगरे भी था। हालांकि, हमला होते ही वह वहां से भाग निकला। इसी को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

अगर उसने मौके पर ही आरोपी का विरोध किया होता तो पिटाई की घटना से बचा जा सकता था, पुलिस विभाग इस नतीजे पर पहुंचा है कि पुलिस कांस्टेबल की पिटाई मामले ने विभाग की बदनामी की है. जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले ने बताया कि आमगांव थाने को पत्र भेजा गया है कि पुलिस कांस्टेबल प्रवीण मेगरे को निलंबित कर दिया गया है और इस मामले में निलंबित पुलिसकर्मी की जांच की जा रही है.