logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: बोंडगावदेवी गांव में तालाब डूबने सगे भाई बहन, दोनों की हुई मौत


गोंदिया: जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील में सगे भाई-बहन की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई। दोनों बच्चे बोंडगावदेवी गांव से अपने मामा के घर खडकी गांव में मंडई देखने के लिए आये थे। इसी दौरान  ये हादसा होने से पूरे परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है।

गोंदिया जिले के बोंडगावदेवी गांव में रहने वाले राजेंद्र वाढवे का बेटा प्रेम और उसकी बहन दिव्या खड़की गांव में अपने मामा के घर मंडई समारोह के लिए आए थे। यहां ये दोनों बच्चे मामा की बेटियों के साथ मवेशियों को चराने निकले थे और इस दौरान वे तालाब के पानी में उतर गए। 

पानी गहरा होने के कारण दोनों भाई-बहन डूबने लगे। साथ में मौजूद उनकी  बहनों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी अधिक होने के कारण वे असफल रहीं। बाद में इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीणों की मदद से दोनों भाई बहन का शव तालाब से निकाला गया। इस घटना से पूरे परिवार और गांव में शोक का माहौल है।