logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: देवरी तहसील के पुराडा गांव में दर्दनाक हादसा, सरकारी आश्रमशाला के तीन छात्रों की तालाब में डूबने से मौत


गोंदिया: गोंदिया जिले की देवरी तहसील के पुराडा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां स्थित सरकारी आदिवासी आश्रमशाला में पढ़ने वाले तीन विद्यार्थियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गांव में शोक और सन्नाटा छा गया है। 

मृतक तीनों छात्र रोजाना की तरह विद्यालय गए थे। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी खोज शुरू की। इसी दौरान गांव के एक चरवाहे ने तालाब में तीन शव तैरते हुए देखे और तुरंत इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही सालेकसा पुलिस थाने का पथक घटनास्थल पर पहुंचा और आगे की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतकों में एक छात्र दसवीं कक्षा का था, जबकि दो छात्र बारहवीं कक्षा में पढ़ते थे। 

छात्रों के शरीर पर कपड़े सही सलामत पाए गए हैं, जिससे मृत्यु का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस हादसे के बाद पुराडा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही आमगांव-देवरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय पुराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक छात्रों के परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि आप लोगों को "सरकारी स्तर पर हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।"