logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

गोंदिया जिला परिषद के दो रिश्वतखोर इंजीनियरों को एसीबी ने पकड़ा


गोंदिया: गोंदिया जिला परिषद के दो इंजीनियरों को एंटी करप्शन ब्यूरो की नागपुर यूनिट की टीम ने गिरफ़्तार किया है. दोनों रिश्वतखोर इंजीनियरों को रंगे हांथ एक ठेकेदार से पांच हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया है.इस कार्रवाई के बाद जिला परिषद कार्यालय में अचानक हड़कंप मच गया. 

ग्रामीण जलापूर्ति उप विभाग के अभियंता और उप अभियंता ने एक ठेकेदार के काम की तीन लाख के काम की फाइल को आगे बढ़ाने के लिए 15 हजार रूपए की रिश्वत मांगी थी. अभियंता दामोदर वाघमारे और उप अभियंता नूरपालसिंह जतपेले को रिश्वत की रकम लेते एसीबी की टीम ने जिला परिषद की तीसरी मंजिल में उनके ही कार्यालय में गवाहों के सामने गिरफ़्तार कर लिया।