logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

आश्चर्यजनक 10 साल की बच्ची के पेट से निकले आधा किलो बाल


गोंदिया: कुछ खबरें आश्चर्यजनक होती है जिन्हे सुनकर ही हैरानी होती है की क्या ऐसा संभव है.एक ऐसी ही खबर गोंदिया से सामने आयी है.जहां डॉक्टरों ने 10 साल की बच्ची के पेट से क़रीब आधा किलों बाल निकाला है.बाल जो मुँह में या आँखों के सामने आ जाने तो आदमी बेचैन हो जाता है बाल के बारे में यह कहा की जाता है की कुछ भी हो जाये यह इंसान के शरीर के भीतर नहीं जाता ऐसे में एक बच्ची के पेट से एक दो नहीं बल्कि आधा किलो बाल निकलने की घटना हैरान करने वाली है लेकिन है हकीकत। 
 बचपन में कोई मिट्टी खाता है तो कोई चूना, यहाँ तक की चॉक या राख, लेकिन एक लड़की बाल खाती है। इस लड़की  एक, दो या पांच नहीं बल्कि करीब आधा किलो बाल खा लिए। डॉक्टरों के अथक प्रयास से डॉक्टरों ने तीन घंटे की सर्जरी के बाद उसके पेट से आधा किलो बाल निकालने में सफलता हासिल की।  गोंदिया जिले के तिरोदा तालुका की एक 10 वर्षीय बच्ची को तीन दिनों से भूख न लगना, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी। इसके लिए उसके पिता ने उसे तिरोड़ा  के बाल रोग विशेषज्ञ के पास लेकर गए । जब डॉक्टर नेबच्ची की सोनोग्राफी की तो पाया कि पेट में ऐसा कुछ है जो अलग है। इसके चलते उन्होंने उसे आगे के इलाज के लिए गोंदिया के पीडियाट्रिक सर्जन विभु शर्मा के पास रेफर किया।  डॉ शर्मा ने उसकी जांच की और  पेट का सीटी स्कैन किया तो उन्हें लड़की के  पेट में बालों का एक गुच्छा दिखाई दिया  जो आंत में उलझा हुआ था। डॉ ने बच्ची के  पिता से पूछा की क्या वो  बचपन में अपने बाल खाया करती थीं तो उनके पिता ने कहा हाँ  लेकिन अब उसने ऐसा करना बंद दिया है। इसके बाद डॉ. शर्मा ने  तुरंत बच्ची के ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। डॉक्टर ने उसके परिजनों को बता दिया था की ऑपरेशन के दौरान बच्ची की जान को खतरा हो सकता है। परिजनों की सहमति के बाद सर्जरी हुई तीन घंटे लंबी चली सर्जरी के बाद ऑपरेशन सफल रहा और डॉक्टरों ने पेट से आधा किलो बाल निकाले।सर्जरी के बाद अब  बच्ची की हालत  और उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.लेकिन यह घटना वाकई हैरत में डालने वाली है.